दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए अब ढीली करनी होगी जेब, जानिए कितना वसूला जाएगा टोल

मेरठ, 19 दिसंबर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए अब आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर से टोल वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी सूचना जारी कर दी है। टोल की दरें तय हो गई हैं। सराय काले खां से मेरठ तक के सफर के लिए 140 रुपए टोल देना होगा। इंदिरापुरम से मेरठ तक के लिए 95 रुपए टोल चुकाना होगा।

Recommended Video

    Delhi-Meerut Expressway:25 दिसंबर से खत्म होगी फ्री सेवा, जानें कितना देना होगा टोल | वनइंडिया हिंदी
    किसान आंदोलन की वजह से बाधित थी आवाजाही

    किसान आंदोलन की वजह से बाधित थी आवाजाही

    NHAI ने अप्रैल 2021 से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया था। निर्माण कार्य पूरा न होने और यूपी गेट पर किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आवाजाही बाधित थी। इसकी वजह से टोल नहीं लगाया गया था। 383 दिन बाद किसानों के गाजीपुर बॉर्डर खाली करने के बाद यहां ट्रैफिक शुरू किया गया है। वाहनों की संख्या में जबरदस्त इजाफे को देखते हुए टोल लगाने का फैसला लिया गया है। 25 दिसंबर से इस रूट पर आपको टोल चुकाना पड़ेगा।

    दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है 82 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे

    दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है 82 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे

    बता दें, 82 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, लोगों को 65 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर सुबह 8:00 बजे से टोल वसूला जाएगा। डासना से मेरठ की तरफ जाने पर टोल भुगतान करना होगा।

    टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर ने की एंट्री तो होगा चालान

    टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर ने की एंट्री तो होगा चालान

    अरविंद कुमार के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह से टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के साथ ही बैलगाड़ी आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध है। हालांकि, इसके बावजूद लोग मनमानी करते हैं, लेकिन अब ऐसे दोपहिया, और तीन पहिया वाहनों का चालान कर उनके मोबाइल पर 8 घंटे में भेजा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+