Delhi MCD Election: दिल्ली निकाय चुनाव में क्या हैं मुद्दे, क्या किए गए वादें, 10 प्वाइंट में समझें सारी बातें
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगी। दिल्ली में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करने के योग्य हैं। चुनावी मैदान में 1300 से अधिक उम्मीदवार हैं।

Recommended Video
Delhi MCD Election: दिल्ली निकाय चुनावों के लिए आज वोटिंग की जा रही है। 250 वार्ड पर आज भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला है। यह पहली बार है जब दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव तीन नगर निकायों के एक में विलय बाद हो रहा है। दिल्ली में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में वोट देने के योग्य हैं। वहीं 1,300 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एमसीडी के पास लगभग 15,000 कर्मचारी हैं और इनका सलाना बजट 15,2000 करोड़ रुपये है।
आइए जानें इस दिल्ली निकाय चुनाव में क्या मुद्दे हैं और क्या वादे किए गए हैं।
1. इस बार दिल्ली में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। आप का लक्ष्य 2017 में 272 वार्डों में से 48 सीटें जीतने के बाद पहली बार निकाय चुनावों में जीत हासिल करना है। भाजपा अपनी सत्ता बनाए रखना चाहती है। वहीं कांग्रेस इस चुनाव से दिल्ली में फिर से आना चाहती है।
2. दिल्ली में जल निकासी से लेकर सड़कों और लैंडफिल साइटों तक, आप और भाजपा ने नागरिकों की शिकायतों पर कई बार तीखी नोकझोंक हुई है। लेकिन फिलहाल दिल्ली में सबसे बड़ा मुद्दा वायु प्रदूषण है। जिसकी वजह से सर्दियों के शुरू होते ही एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) बिगड़ती जा रही है।
3. भाजपा ने अपने घोषणापत्र में, झुग्गीवासियों के लिए व्यापार, स्वास्थ्य और कारखाने के लाइसेंस और पक्के घर बनाने का वादा किया है। वहीं 'जन रसोई', या महिलाओं द्वारा संचालित रसोई, जो शहर में 5 रुपये में भोजन देगी, इसका वादा भी किया है।
4. आप ने घोषणापत्र में 10 वादें किए हैं। जिसमें शहर के लैंडफिल को समतल करने और कचरे की गंदगी को साफ करने, भ्रष्टाचार को खत्म करने, नगरपालिका के स्कूलों और अस्पतालों पर ध्यान केंद्रित करना, लोगों को आवारा पशुओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करके सामुदायिक कुत्तों की संख्या में कटौती शामिल है।
5. हालांकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र कोई खास वादे नहीं किए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों पर नजर रखते हुए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं।
6. "कांग्रेस विजन एमसीडी-मेरी चमकी दिल्ली" जैसे शीर्षक से कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों में प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई, वित्तीय आत्मनिर्भरता, और कचरे के लैंडफिल को हटाना जैसे वादे किए हैं।
7. इस चुनाव में आप और भाजपा एक-दूसरे के सामने कई विवादों के साथ आए हैं। दोनों ही पार्टियां दिल्ली निकाय चुनाव के साथ गुजरात चुनाव पर फोकस कर रही है।
8. जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ से सामने आया वीडियो, भाजपा द्वारा आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जुड़े आरोप और धक्का-मुक्की कुछ ऐसे विवाद हैं, जिनके कारण दोनों पार्टियों के बीत गतिरोध बढ़ा हुआ है।
9.भाजपा ने दिल्ली में नेताओं के बीच केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्रियों जय राम ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) और शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) के साथ एक हाई-ब्लिट्ज अभियान चलाया।
10. इन सब के बीच दिल्ली की जनता का एमसीडी की परेशानियों से ध्यान भटकाने की कोशिश की गई है। वोट किए हुए कामों पर नहीं बल्कि चुनावी वादों पर मांगे जा रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications