Delhi MCD Elections 2022: वोटिंग खत्म, 5.30 बजे तक 50% मतदान

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज 250 वार्डों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5:30 तक चली। जिसके बाद 7 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद परिणाम आने शुरू होंगे। एमसीडी चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार हैं।

Delhi MCD Elections 2022

LIVE Delhi MCD Elections 2022 (दिल्ली निकाय चुनाव) Hindi News Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज 250 वार्डों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5:30 तक जारी रही। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव के परिणाम 7 दिसंबर को आएंगे। इस चुनाव में बीजेपी-आप सहित सभी दलों ने प्रचार में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। 250 वार्डों के लिए 13,638 पोलिंग बूथ और 68 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं एमसीडी के स्कूल 5 दिसंबर को बंद रहेंगे।

एमसीडी चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बन रहिए हमारे साथ...

LIVE Feed
Dec 04, 2022, 7:36 PM IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ: राज्य चुनाव आयोग
Dec 04, 2022, 7:06 PM IST

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 50% से कम था। अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा अभी बाकी है।
Dec 04, 2022, 6:36 PM IST

वोटर लिस्ट में नहीं मान नहीं होने के बाद दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को मतदाता सूची से उनका नाम हटाने के संबंध में पत्र लिखा है।
Dec 04, 2022, 5:41 PM IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग थम गई है, हालांकि लाइन में लगे वोटर अपनी बारी आने पर वोट डाल पाएंगे।
Dec 04, 2022, 5:20 PM IST

दिल्ली MCD चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने में अब कुछ ही देर बची है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5:30 तक चलेगा।
Dec 04, 2022, 5:19 PM IST

दिल्ली: राउज एवेन्यू के सर्वोदय विद्यालय में 'पिंक बूथ' पर दिल्ली MCD चुनाव के लिए मतदान जारी है।
Dec 04, 2022, 4:32 PM IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 4 बजे तक लगभग 45% मतदान हुआ: राज्य चुनाव आयोग
Dec 04, 2022, 3:36 PM IST

दिल्ली: उत्तर पश्चिम जिले के कटेवारा गांव के लोगों का कहना है कि गांव में उचित सड़क, नालियां जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्होंने एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि जब तक अधिकारी हमारी शिकायत नहीं सुनेंगे, हम वोट नहीं देंगे।
Dec 04, 2022, 3:36 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरियाणा के हिसार में कहा कि MCD चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीनों जगह कमल खिलेगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी और MCD में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
Dec 04, 2022, 2:38 PM IST

एमसीडी चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ।
Dec 04, 2022, 2:11 PM IST

वोट काटने को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं।
Dec 04, 2022, 1:49 PM IST

एमसीडी चुनाव के लिए मतदान जारी है।
Dec 04, 2022, 1:30 PM IST

मनोज तिवारी का दावा- बीजेपी का समर्थन करने वाले 450 वोटरों के नाम सूची से हटाए गए।
Dec 04, 2022, 1:15 PM IST

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हमारे पास टैक्स पेयर के हजारों करोड़ रुपए नहीं हैं जो हम अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगाएं, हमारे पास सच्चाई है। प्रधानमंत्री ने 3000 से ज्यादा जहां झुग्गी वहीं मकान दे दिए अगर ये दिल्ली सरकार ने किया होता तो 3 लाख का प्रचार करते है।
Dec 04, 2022, 12:40 PM IST

एमसीडी चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 8% मतदान हुआ।
Dec 04, 2022, 12:31 PM IST

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह ने कहा कि जैसे पूरा देश तरक्की कर रहा है वैसे ही दिल्ली भी तरक्की करे, इसके लिए लोगों को मतदान करने की ज़रूरत है। दिल्ली के लोगों को झूठ और फरेब से निजात चाहिए।
Dec 04, 2022, 12:31 PM IST

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाबी बाग एक्सटेंशन में पिंक पोलिंग बूथ मतदान किया।
Dec 04, 2022, 12:04 PM IST

हमें जनता पर पूरा भरोसा है, हमने क्षेत्र में जनता की सेवा की है। हर मुद्दे के ऊपर काम किया है। मैं केजरीवाल जी के बयान से सहमत हूं कि ईमानदार पार्टी को ही वोट करना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार CM, उप-CM और अन्य मंत्री है उनका रिकोर्ड तो जनता के सामने है:केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी
Dec 04, 2022, 11:44 AM IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी एमसीडी चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव दिल्ली के लिए वेक-अप कॉल हैं। 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है...हाल ही में एक रिपोर्ट आई है कि अगले 4-5 साल में हम तीसरे(अर्थव्यवस्था) स्थान पर जा रहे हैं। इसलिए हमें ये भी देखना होगा कि हम राजनीति के किस ब्रांड चुन रहे हैं।
Dec 04, 2022, 11:22 AM IST

सुबह 10:30 बजे तक लगभग 9% मतदान हुआ।
Dec 04, 2022, 10:57 AM IST

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें। अगले 5 साल तक काम करके दिल्ली को चमकाना है।
Dec 04, 2022, 10:56 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया।
Dec 04, 2022, 10:37 AM IST

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में मतदान किया।
Dec 04, 2022, 10:36 AM IST

भाजपा उम्मीदवार राज रानी ने कहा कि MCD के एकीकरण से रुके हुए विकास के कार्यों के लिए पूरा बजट मिलेगा। AAP के चुने हुए मंत्री जेल में हैं तो वे काम कैसे कर पाएंगे। जैसा उनका पहला नेतृत्व है वैसा ही MCD में भी होगा। मुझे यकीन है कि यहां से मुझे 100% समर्थन है।
Dec 04, 2022, 10:32 AM IST

भाजपा नेता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में मतदान किया।
Dec 04, 2022, 9:56 AM IST

मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है और ना ही हटाई गई सूची में है: अनिल चौधरी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, ''मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है और ना ही हटाई गई सूची में है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है। मेरी पत्नी ने मतदान किया है। मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतजार कर रहा हूं।'' दल्लुपुरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए ये बातें कहीं।
Dec 04, 2022, 9:39 AM IST

घरों से बाहर निकलें और वोट डालें: अलका लांबा

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, ''मैं लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील करती हूं। लोगों को बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।''
Dec 04, 2022, 9:36 AM IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव: डॉ. हर्षवर्धन ने दिया वोट

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में मतदान किया। वोट देने के बाद डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग वोट डालेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे। दिल्ली ने पिछले 15 वर्षों में भाजपा का काम देखा है।'
Dec 04, 2022, 8:48 AM IST

MCD चुनाव में वोट डालने के बाद क्या बोले अजय माकन

MCD चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, ''ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमे 24% वोट मिले थे और हमने 31 सीटें जीती थी। 2019 में भी हमें 22-23 % वोट मिले थे।''
Dec 04, 2022, 8:46 AM IST

आप वोट दिल्ली को साफ,स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं: मनीष सिसोदिया

दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 1.5 करोड़ लोग निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे। MCD का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना,व्यापारियों को इमानदारी से लाइसेंस देना,गलियां बनवाना,पार्कों की सफाई करनवाना है।आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को साफ,स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं।''
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+