'AAP में टिकट नहीं बेचे जाते', भाजपा के आरोपों पर मनीष सिसोदिया का जवाब

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मॉडल टाउन से आप के विधायक के पीए और करीबी को गिरफ्तार किया था। विधायक के करीबी और पीए कि गिरफ्तारी गोपाल खारी नाम के शख्स के शिकायत के बाद की गई थी। शख्स ने आरोप लगाया था कि एमसीडी चुनाव के लिए उससे पैसे लिया गया था। लेकिन टिकट नहीं दिया गया। जिसके बाद से आप पर पैसे लेकर टिकट बेचे जाने के आरोप भी लग रहे थे। लेकिन अब इस पूरे मामले पर आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई टिकट के लिए पैसे दे रहा है और कोई ले रहा है, तो भी आप में टिकट नहीं बेचे जाते हैं। हाल की घटनाओं ने यही साबित किया है कि किसी ने पैसे दिए और किसी ने ले भी लिया। लेकिन वास्तव में कोई टिकट नहीं बिका।

aap ticket sold manish sisodiya

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जान रही है कि वह एमसीडी का चुनाव हार रही है और आम आदमी पार्टी जीत रही है। उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव आप प्रचंड बहुत से जीत रही है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि पार्टी के टिकट की भी डिमांड ज्यादा होगी। पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए बहुत से लोग हैं जो इसके टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस पूरे मामले से आप के बारे में एक बड़ी बात निकलकर सामने आई है, जो कि बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टिकट के नाम पर किसी ने किसी को पैसे भी दे दिए और किसी ने पैसे भी ले लिए, लेकिन टिकट नहीं मिला। इससे साफ जाहिर होता है कि आप में टिकट नहीं बिकता है।

गोपाल खारी ने लगाया था ये आरोप
गोपाल खारी की तरफ से आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी कि वह पिछले कई वर्षों से आप का सदस्य है। पिछले चुनाव यानि कि 2014 में कमला नगर के वॉर्ड -69 से टिकट लेने की कोशिश की थी, लेकिन टिकट नहीं मिला था। इस बार यह सीट महिलाओं के लिए रिजर्व है। मैं पत्नी के लिए टिकट मांग रहा था, लेकिन मुझसे 90 लाख रुपए मांगे गए। वहीं, इस पूरे मामले को आप विधायक ने निराधार बताया था। आप विधायक ने कहा था कि यह सब भाजपा की चाल है।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा पहले से सुधरी, AQI हुआ मध्यम लेकिन अब बढ़ेगी सर्दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+