Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi MCD Election 2025: कौन है सरदार राजा इकबाल सिंह? बने दिल्ली के नए मेयर, कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Delhi MCD Election 2025: दिल्ली MCD मेयर के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सरदार राजा इक़बाल सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। मेयर चुनाव में कुल 143 वोट डाले गए, जिसमें 133 वोट राजा इक़बाल सिंह के पक्ष में पड़ा। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को महज 8 वोट मिले।

वहीं इस चुनाव में डिप्टी मेयर के पद पर बीजेपी उम्मीदवार जय भगवान यादव निर्वाचित हुए। डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी के अलावा अन्य दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

Delhi MCD Election 2025

जीत के बाद क्या कहा?

जीत के बाद उन्होंने कहा, 'हमारा मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, कूड़े के पहाड़ हटाना, जलभराव की समस्या का समाधान करना और दिल्ली के लोगों को सभी बुनियादी और जरूरी सुविधाएं प्रदान करना होगा। हम सब मिलकर पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे।'

कौन हैं सरदार राजा इक़बाल सिंह?

सरदार राजा इक़बाल सिंह मुखर्जी नगर वार्ड 13 के पार्षद हैं। मेयर बनने से पहले दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष के पद पर कार्यरत थे। राजा इक़बाल सिंह पहले नॉर्थ MCD के मेयर भी रह चुके हैं। साथ ही वे सिविल लाइन्स ज़ोन की वार्ड कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।

अकाली दल से जुड़ा रहा है परिवार

उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वे एक अकाली दल से जुड़े परिवार से आते हैं। उनके ससुर GTB नगर के पार्षद रह चुके हैं, और उनके भाई आज भी अकाली राजनीति में सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें Delhi: रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में पानी पर 'डिजिटल' पहरा, GPS टैंकरों से माफिया पर लगेगा लगाम

बीजेपी में कैसे हुए शामिल?

राजा इक़बाल सिंह की सिविल लाइन्स ज़ोन की जिम्मेदारी 2020 तक अकाली दल की ओर से थी। लेकिन जब अकाली दल ने NDA से नाता तोड़ा, तो पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने को कहा, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद 2021 में बीजेपी ने उन्हें नॉर्थ MCD का मेयर बना दिया।

कितने संपत्ति के हैं मालिक?

राजा इक़बाल सिंह लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं। वे पार्षद के साथ ही दिल्ली नगर निगम में कई पदों पर रह चुके। वहीं साल 2022 के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 3 करोड़ 13 लाख 26 हजार 415 रुपए बताया था। वहीं उनके ऊपर एक रुपए की भी देनदारी नहीं है।

ये भी पढ़ें दिल्ली MCD ने सरफेस पार्किंग के लिए ई-टेंडर किए शुरू, 9.14 करोड़ रुपये एनुअल रेवेन्यू की उम्मीद!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+