Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में रविवार को सुबह 4 बजे से चलेंगी मेट्रो
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है।रविवार को चुनाव होने के कारण दिल्ली के मेट्रो ट्रेन सेवाओं में परिवर्तन किया गया है।
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को परिणाम जारी किया जाएगा। रविवार को चुनाव होने के कारण दिल्ली के मेट्रो ट्रेन सेवाओं में परिवर्तन किया गया है। संडे को मेट्रो ट्रेनें सुबह चार बजे से चलेंगी इस बारे में जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने दी है।
Recommended Video

जिसमें कहा गया है कि 'रविवार को सभी टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सुबह 4 बजे से शुरू होंगी और सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें रविवार की सामान्य समय के अनुसार चलेंगी।' गौरतलब है कि Delhi MCD Election के लिए आज शाम पांच बचे चुनावी प्रचार थम जाएगा। चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार जारी है।
'ड्राई डे' भी घोषित
आपको बता दें कि दिल्ली में आज शाम से लेकर रविवार शाम तक ड्राई डे भी घोषित है। मतलब ये कि दिल्ली में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से चार दिसंबर शाम साढ़े पांच बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मालूम हो कि मई 2022 में नगर निगम के एकीकरण के बाद से निगम का यह पहला इलेक्शन है। दिल्ली नगर निगम में कुल 250 पार्षद सीटें हैं, जबकि पहले 272 सीटें थीं। एमसीडी का वार्ड का औसत आकार 65,000 है।
इन 250 सीटों में से 45 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं तो वहीं 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एससी के लिए आरक्षित वार्डों में महिलाओं के लिए 21 वार्ड हैं, जबकि 104 वार्ड जनरल वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। फिलहाल 250 पार्षदों का फैसला 1.49 करोड़ मतदाता करने वाले हैं। भाजपा की ओर से उसके दिग्गज नेताओं ने यहां पर चुनाव प्रचार किया है तो वहीं आप पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंकी हुई है, अब मतदाता किसका साथ देते हैं, इसका फैसला तो 7 दिसंबर को लगेगा, जब चुनावी नतीजे आएंगे।
On the day of MCD polls on 4th Dec, Delhi Metro train services on all Lines will start from 4am from all terminal stations.Trains will run with a frequency of 30 minutes on all Lines till 6am.After 6am, Metro trains will run as per normal Sunday timetable throughout the day: DMRC pic.twitter.com/2zL5oIVEoJ
— ANI (@ANI) December 2, 2022












Click it and Unblock the Notifications