शादीशुदा महिला से इश्क के चक्कर में क्या-क्या कर बैठा प्रॉपर्टी डीलर
अमूमन फिल्में समाज को शिक्षा देने के लिए बनती हैं लेकिन दिल्ली स्थित रोहिणी के इस शख्स ने जो किया उसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली में हत्या के प्रयास का ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक महिला के करीब जाने के लिए उसे पति पर हमला किया। ये प्रॉपर्टी डीलर साल 2012 से ही महिला के पति का पीछा कर रहा था। इतना ही दो महीने से कम समय में उस शख्स पर दो बार हत्या का प्रयास कर चुका था।
मामला दिल्ली के रोहिणी जिले का है, जहां 37 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर विवेक कुमार अग्रवाल एक महिला के करीब जाना चाहता था लेकिन उसे महिला के पति से दिक्कत थी। उसे ऐसा लगता था कि उसका पति ही वो वजह है जिसके चलते वो महिला के करीब नहीं जा सका।
इसी साल 4 फरवरी को उसने हत्या का पहला प्रयास किया। उसने कथित तौर पर महिला के पति पर गोली चलाई लेकिन किस्मत से उन्हें नहीं लगा। हालांकि दंपति ने इसकी कोई रिपोर्ट फाइल नहीं की क्योंकि वो इस बात को लेकर निश्चिंत नहीं थे कि हमला उन्हीं पर किया गया था।

फिर आया 20 अप्रैल 2017
इसके बाद 20 अप्रैल को अग्रवाल ने दंपति पर घातक हमला किया जब वो मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। गोली महिला के पति के कंधे पर लगी। रोहिणी जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ऋषिपाल ने कहा कि घटना में हत्या के प्रयास का मामला विजय विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। जांच के दौरान अग्रवाल के बारे में पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद अग्रवाल को बुद्ध विहार से गिरफ्तार किया गया।

अग्रवाल को नहीं जानती थी महिला
पुलिस ने कहा कि महिला, अग्रवाल को जानताी तक नहीं थी। ना ही उसने कभी अग्रवाल का चेहरा देखा था क्योंकि कभी दोनों की मुलाकात नहीं हुई थी और ना ही अग्रवाल ने अपनी भावनाएं महिला से व्यक्त की थी। पुलिस के अनुसार, अग्रवाल महिला का पीछा मेट्रो, बस, रोड हर जगह करता था। इतना ही नहीं अग्रवाल ने उसे टेक्स्ट मैसेज कर दोस्ती करने का प्रस्ताव दिया। उसने महिला से प्यार का इजहार भी किया। लेकिन अग्रवाल ने अपनी पहचान छिपाए रखी। लेकिन जब महिला के साथ काम करने वाले लोगों ने अग्रवाल को फटकारा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी तो उसने फोन पर परेशान करना बंद कर दिया।

बॉलीवुड फिल्म से सीखा ये सब!
ऋषि पाल ने यह भी बताया कि अग्रवाल को महिला का पीछा करने का आईडिया बॉलीवुड मूवी डर से आया। उन्होंने बताया कि पति पर हमला करने के बाद उसने महिला के माता-पिता के घर पर एक लेटर फेंका। इसमें उसने खुद की पहचान बताई। लेटरमें अग्रवाल ने लिखा था कि वो उस लड़की का भाई है, जिसने महिला के पति की वजह से आत्महत्या कर ली थी। अग्रवाल ने पत्र में लिखा था कि महिला के पति ने उसकी बहन को गर्भवती करने के बाद उसका जीवन चौपट कर दिया।

तो खुद को मार लेता गोली
ऋषिपाल ने कहा कि अग्रवाल की ओर से उसके घर पर लेटर फेंकने का मकसद था कि वो महिला के पति पर सवाल उठाकर उनका बसा बसाया घर चौपट कर सके। उसने सोचा था कि यह लेटर पढ़कर महिला और उसके परिजन, डिवोर्स फाइल कर देंगे जिसके बाद वो महिला से प्यार का इजहार करेगा। पूछताछ के दौरान पुलिस ने जब उससे पूछा कि उसने जो गोलियां चलाई अगर वो महिला को लग जाती तो? इस पर उसने कहा कि वो खुद को गोली से मार लेता।

महिला को मान बैठा था ड्रीम गर्ल
पूछताछ के दौरान अग्रवाल ने बताया कि उसने स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं की है और महिला को उसने पहली बार एक मॉल में देखा था, जहां वो काम करती थी। वो उससे प्यार करने लगा था। पूछताछ के दौरान अग्रवाल ने दावा किया कि 2008-09 के दौरान महिला उसके सपनों में आती थी और उसने उसे पहली बार 2012 में देखा था। जिसके बाद उसे इस बात का यकीन हो गया कि यह महिला उसकी ड्रीम गर्ल है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications