Delhi Chunav Result 2024: तीसरा बार में विपक्ष का सूपड़ा साफ, दिल्ली की सातों सीटों पर BJP का क्लीन स्वीप

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: दिल्ली में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी विपक्षी गठबंधन इंडिया का सूपड़ा साफ करती नजर आ रही है। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने बड़ी बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर है।

भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सातों जीतकर क्लीन स्वीप किया था। वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही कमाल फिर से दोहराने जा रही है। इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जनता ने नकार दिया है।

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024

दिल्ली में सभी 7 सीटों के नतीजे

लोकसभा सीट विजेता पार्टी हारा हुआ पार्टी
1
चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल भाजपा जय प्रकाश अग्रवाल कांग्रेस
2
पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा भाजपा कुलदीप कुमार आप
3
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज भाजपा सोमनाथ भारती आप
4
उत्तर-पूर्वी दिल्ली
मनोज तिवारी भाजपा कन्हैया कुमार आप
5
उत्तर-पश्चिम दिल्ली
योगेन्द्र चंदोलिया
भाजपा उदित राज आप
6
दक्षिणी दिल्ली
रामवीर सिंह बिधूड़ी
भाजपा सही राम आप
7
पश्चिमी दिल्ली कमलजीत सहरावत भाजपा महाबल मिश्रा आप

बता दें कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। आप यहां 4 सीटों पर और कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

जानिए पिछले दो चुनावों का हाल?

दिल्ली में तीसरी बार सातों सीटें जीतने की ओर बढ़ रही भाजपा को 2014 के चुनावों में दिल्ली में 46.40% वोट मिले थे, जबकि आम आदमी पार्टी 32.90% वोट हासिल करके दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं कांग्रेस 15.10% वोट के साथ तीसरे स्थान पर थी। वहीं, 2019 के चुनावों में दिल्ली में बीजेपी को 56.9% वोट प्राप्त हुआ था। कांग्रेस 22.6% वोट शेयर लेकर दूसरे और आम आदमी पार्टी 18.2% वोट प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+