दिल्ली शराब नीति: मनीष सिसोदिया की कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत, 26 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
Delhi Liquor Policy: दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट से पूर्व डिप्टी सीएम व आप नेता मनीष सिसोदिया को एक बार फिर राहत नहीं मिली। कोर्ट ने ने फिर से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। मामले में अदालत अब अगली सुनवाई 26 अप्रैल को करेगा। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में उन आरोपियों को दस्तावेज की लिस्ट देने का निर्देश दिया जिनकी जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।
दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुए थे। सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक बार फिर बढ़ाए जाने का आदेश दिया। मामले में कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे करेगी।

वहीं पिछली बार सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान उनके वकील मोहित माथुर ने दलील दी थी कि मामले की जांच पूरी करने में देरी की जा रही है। माथुर ने एक अन्य आरोपी बेनॉय बाबू को दी गई जमानत का हवाला देते हुए कहा था कि सिसोदिया अब प्रभावशाली पद पर नहीं हैं।
बता दें कि ईडी और सीबीआई दोनों ही दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रही है। ईडी ने दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति को तैयार करने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार हुआ है। इसके मुख्य साजिशकर्ता दिल्ली के सीएम अरविंद केजीरावल हैं। पूरे मामले में केजरीवाल के साथ कई AAP नेता और मंत्री भी शामिल रहे हैं।
हाल ही में दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी दी है। केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications