'यमुना नदी में प्रदूषण बढ़ा, केजरीवाल जिम्मेदार ', दिल्ली LG वीके सक्सेना ने भेजी शिकायती चिट्ठी

Delhi LG Latter to Kejriwal: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक कड़ा पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने यमुना नदी की बिगड़ती हालत और प्रदूषण को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि यमुनाजी इस वर्ष अपने उच्चतम स्तर पर प्रदूषित हो चुकी है, और इसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराएंगे।

उपराज्यपाल ने दिखाए तेवर, कहा- सीएम को व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार मानूंगा

पत्र में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना अपने पत्र ने लिखा, कि यमुनाजी इस वर्ष अपने उच्चतम प्रदूषण स्तर तक पहुँच चुकी हैं। इसके लिए मैं आपको व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराऊँगा, क्योंकि आपने सुप्रीम कोर्ट में यमुनाजी की सफाई को रोकने के लिए याचिका दायर की थी। मैंने बार-बार आपसे आग्रह किया कि आप खुद दिल्ली में निकलकर स्थिति का आकलन करें।

ARVIND KEJERIWAL 600 jpg

एक्स पोस्ट का दिया हवाला, आतिशी पर भी साधा निशाना

उन्होंने आगे लिखा कि परसों भी मैंने 'X' पर अपने पोस्ट के माध्यम से आपसे रांगपुरी और कपसेरा जाने का आग्रह किया, लेकिन इस बार भी आप खुद वहां नहीं गए, बल्कि आपने अपनी घोषित अस्थायी मुख्यमंत्री अति‍शी को वहां भेजना उचित समझा। खैर, यह प्रसन्नता की बात है कि अब आप अपनी जिम्मेदारियों को समझने लगे हैं और दस साल बाद दिल्ली की बिगड़ती हालत और लोगों की दयनीय स्थिति को देखना शुरू किया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि भविष्य में भी मैं इन मुद्दों पर आपकी ध्यान आकर्षित करता रहूँगा।"

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति के बीच यमुना नदी की सफाई के मुद्दे पर आप सरकार और उपराज्यपाल के बीच बढ़ते तनाव बढ़ते नजर आ रहा है । उपराज्यपाल का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर सीधे आरोप लगाने वाला है, जिससे राजनीतिक माहौल और भी गरमा सकता है।

यह भी पढ़ें 'उनके पास सीएम का चेहरा नहीं, मुझे गालियां देते हैं', BJP के आरोप पत्र पर केजरीवाल का पलटवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+