'उनके पास सीएम का चेहरा नहीं, मुझे गालियां देते हैं', BJP के आरोप पत्र पर केजरीवाल का पलटवार
Arvind Kejriwal On BJP Aarop Patra: दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर भ्रष्टाचार और विफलताओं के आरोप लगाए हैं। बीजेपी के आरोप पत्र को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को जारी किया। इसमें AAP सरकार के बड़े-बड़े वादों को याद दिलाते हुए कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
Recommended Video
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के आरोप पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी के पास कोई चुनावी एजेंडा नहीं है। उन्हें दिल्लीवासियों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 5 सालों में दिल्ली के लिए क्या किया। पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वालों ने कोई काम नहीं किया चुनाव में कभी आरोप पत्र निकलते हैं, कभी मुझे गालियां देते हैं। इनका एक ही मेनिफेस्टो है कि केजरीवाल को गालियां देना। मैं दिल्ली वालों से पूछता हूं कि क्या गालियों से विकास होगा।

भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवासियों के लिए बिजली, पानी, महिलाओं की यात्रा, सड़कों और कई अन्य मामलों में काम किया है। इन लोगों ने क्या किया? दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है, लेकिन इन्होंने कोई काम नहीं किया। अब जब चुनाव का समय आया है, तो ये मेरे खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे हैं, जबकि इनके पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है।'
भाजपा का आरोप पत्र जारी, अनुराग ठाकुर ने आप पर बोला हमला
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "केजरीवाल ने 5 साल में यमुना को साफ करने और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन आज भी दिल्ली का एक्यूआई लेवल 500 के ऊपर है और एक बार यह 1200 तक पहुंच चुका था। केजरीवाल के सारे वादे सिर्फ खोखले साबित हुए हैं। वे बार-बार कहते हैं कि दिल्ली नंबर वन है, लेकिन सवाल यह है कि किस चीज में दिल्ली नंबर वन है?"
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "देश में सबसे महंगा पानी दिल्ली में मिलता है - नंबर वन, दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी दिल्ली - नंबर वन, देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी मंत्री दिल्ली - नंबर वन, देश में सबसे ज्यादा विधायक जेल में दिल्ली - नंबर वन, और शराब घोटाला भी दिल्ली में ही - नंबर वन।"
उन्होंने कहा, "यमुना को इतना प्रदूषित कर दिया गया है कि अब यहां पर्व मनाना भी बंद कर दिया गया है। अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा, केजरीवाल के पाप धोते-धोते , कान्हा तेरी यमुना काली हो गई। 'क्या यमुना साफ हुई?












Click it and Unblock the Notifications