Delhi: कीर्ति नगर की फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद पर
Delhi News: दिल्ली कीर्ति नगर में बुधवार को एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग का भयानक रूप देखते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की करीब 17 गाड़ियां पहुंची।
हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि फर्नीचर की दुकान में आग कैसे लगी। फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं मिली है। दमकल विभाग की टीम आग को काबू पर पाने का प्रयास कर रही है।

बवाना इलाके की एक फैक्ट्री में लगी आग
इससे पहले बवाना इलाके की एक फैक्ट्री में दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगी। आग की लपटों ने देखते ही देखते फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि, स्थानीय लोगों की जागरूकता के चलते दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications