Kanjhawala case: घर से 10 मिनट के लिए कहां गया आरोपी आशुतोष, CCTV फुटेज से मिलेगी जानकारी

दिल्ली के कंझावला दुर्घटना से जुड़े एक- एक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी विश्लेषण किया जा रहा है। कार के मालिक व मामले के छठें आरोपी का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Kanjhawala case
Photo Credit: ANI

Kanjhawala case CCTV Footage: दिल्ली के कंझावला में युवती की मौत के मामले में कार मालिक पर अब पुलिस के शक की सुई गहराई है। घटना के ठीक बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आशुतोष को आखिरी बार घर से बाहर निकलते देखा जा सकता है। वो सुबह 4:52 बजे घर से निकलते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कंझावला में गत 31 दिसंबर की रात कार के नीचे घसीटे जाने के बाद 20 वर्षीय युवती अंजली की मौत हो गई थी। हिट-एंड-रन मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में सबसे पहले कार में सवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाद में कार मालिक आशुतोष पर भी दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। जबकि सातवें आोरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जी रही है।

मामले जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सातवां आरोपी अंकुश फोन पर बात कर रहा था। सीसीटीवी में आशुतोष को आखिरी बार सुबह 4:52 बजे अपने घर की ओर जाते हुए देखा गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुबह 4.42 बजे आशुतोष जैकेट पहनकर घर से निकला था और करीब 4:52 बजे लौटा। इसको लेकर अब दिल्ली पुलिस आशुतोष से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी दस मिनट के लिए कहां गया था और इस बीच उसकी अन्य अन्य आरोपियों से क्या बातचीत हुई।

मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने अपने बयान में कहा, "सुल्तानपुरी मामले में छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।"

Recommended Video

    Kanjhawala Case में Arvind Kejriwal बोले- फांसी हो, BJP नेता के नामपर जमकर बवाल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+