Delhi ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर को क्या मिलेगी उमस से राहत? क्या आज बरसेंगे बादल?

Delhi Weather updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है लेकिन आज लोगों को इससे राहत मिल सकती है क्योंकि आज नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में यहां पर हल्की बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है।

Delhi ka Mausam

उसके मुताबिक मौसम का ये हाल अगले दो-तीन दिनों तक राजधानी में रहने वाला है, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। तो वहीं आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आई है

हालांकि एक अच्छी बात ये है कि यहां के प्रदूषण में पहले से कमी आई है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 118 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 129 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 133 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 147 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -129 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 139 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भारी बारिश और उत्तराखंड-हिमाचल और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश देखने को मिलेगी क्योंकि यहां से अब मानसून की वापसी शुरू है इसलिए कभी तीव्र तो कभी हल्की बरसात यहां देखने को मिल सकती है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बरसात हो सकती है

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं हिमाचल में मेघ बरस सकते हैं। तो वहीं उड़ीसा,कोंकण-गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बरसात हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+