Delhi Mausam ki jankari: दिल्ली में यमुना ने फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates in Hindi: एक बार फिर से से दिल्ली में यमुना के बढ़ते स्तर ने लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया है। जीवनदायिनी यमुना इस वक्त खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे एक बार फिर से राजधानी में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है अगर दिल्ली में आज बारिश होती है तो परेशानी और बढ़ सकती है।

 Delhi Weather Updates

भारतीय मौसम विभाग ने वैसे आज दिल्ली में हल्की ही बारिश की आशंका व्यक्त की है। वैसे आपको बता दें कि इस वक्त दिल्लीवासी उमस और नमी को झेल रहे हैं, ऐसे में अगर बरसात होती है तो निश्चित तौर पर लोगों को उमस से छुटकारा मिलेगा लेकिन ये यमुना के पानी को बढ़ाने में इजाफ भी करेगा।

दो दिनों तक बारिश होने की आशंका

मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले दो दिनों तक बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने का कारण एक बार फिर हथिनी कुंड ही है जहां हिमाचल और उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के कारण काफी पानी एकत्र हुआ है और इसने यमुना का वॉटर लेवल बढ़ा दिया है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 156 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 134 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 154 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -134 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 124 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 145 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।

15 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका

दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी के 15 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है तो वही उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है। कश्मीर में भी भारी बारिश की आशंका है तो वहीं दक्षिण के राज्यों में भी तगड़ी बारिश हो सकती है। केरल में भी आज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के मद्देनजर कन्नूर, कोझिकोड और वायनाड जिलों के स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+