Delhi Weather Updates: दिल्ली -NCR में गिरा पारा, छाने लगा कोहरा, AQI आज भी खराब, जानिए मौसम अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी और कोहरा दोनों देखा जा रहा है क्योंकि पहाड़ों पर कुछ जगहों पर बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में पारा गिरा है और इस कारण सर्दी बढ़ गई है।

Delhi Weather Updates:

आईएमडी ने कहा है कि फिलहाल एक हफ्ते तक यहां पर मौसम ड्राई बना रहेगा लेकिन तापमान में गिरावट देखी जाएगी और सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिलेगा।

दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है

आपको बता दें कि दिल्ली में बीते तीन-चार दिनों के अंदर 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई है और आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 314 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 323 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 332 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -341 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 362 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -314 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

दक्षिण में आज भी बरसात होने के आसार

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में आज भी बरसात होने के आसार है, केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बरसात के आसार हैं जबकि एनसीआर, पश्चिमी यूपी ,पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम शुष्क रहेगा और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है जिससे तापमान गिरेगा और ठंड में इजाफा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+