Delhi Flood: 'कम हुए यमुना के तेवर, स्कूल-कॉलेज आज भी बंद', दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather: देश की राजधानी यमुना के गुस्से की वजह से बाढ़ की गिरफ्त में है, हालांकि नदी के तेवर अब पहले से धीरे-धीरे कम हुए लेकिन अभी भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रभावित इलाके अब मलबे और बदबू से ग्रसित है, जिसके बाद बीमारी का खतरा बाढ़ प्रभावित इलाकों में मंडरा रहा है तो वहीं 'पानी-पानी' हुई दिल्ली अभी भी पीने के पानी की किल्लत से गुजर रही है, यहां के वाटर प्लांट पूरी तरह से सही नहीं हुए हैं जिसके कारण कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति कई इलाकों में बाधित है।

आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल ने रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और कहा था कि 'स्थिति नियंत्रित में है और राहत-बचाव कार्य जोरों पर है।'
स्कूलों को बंद रखने का फैसला
फिलहाल मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज और कल यानी कि 17-18 जुलाई को राजधानी की सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। 'मालूम हो कि Delhi's Eastern, North-Eastern, North-Western, Northern Zone, Central and South-East Delhi में स्कूल बंद किए गए हैं।
लालकिले तक बाढ़ का पानी पहुंच गया
Recommended Video
तो वहीं लालकिले तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है, ASI का कहना है कि वो किले से पानी पूरी तरह से कम होने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद चेक किया जाएगा कि कहीं किले को नुकसान तो नहीं पहुंचा है।
आज का मौसम भी गीला रहेगा
दिल्ली में आज का मौसम भी गीला ही रहने वाला है, मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश होगी केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर में बारिश को लेकर 22 जुलाई तक अलर्ट जारी है।
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस
फिलहाल आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की आबोहवा में पहले से बहुत ज्यादा सुधार हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 134 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 154 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -132 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 134 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 145 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications