Delhi ka Mausam: दिल्ली में पूरे हफ्ते रहेगा बारिश का दौर, मौसम रहेगा भीगा-भीगा
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने आफत पैदा की हुई है। कभी बारिश तो कभी उमस से त्रस्त दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है, तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज से लेकर तीन अगस्त तक यहां पर भारी बारिश होगी इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद दिल्ली में लोग डेंगू, डायरिया और आई प्लू जैसी बीमारियों से ग्रसित है इसलिए मौसम विभाग ने सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने की बात कही है।

फिलहाल बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
Recommended Video
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 145 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 155 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -139 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 127 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में भी आज बारिश हो सकती है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बाढ़ से परेशान असम में आज भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications