Delhi ka Mausam: रक्षा बंधन पर क्या बरसेंगे दिल्ली में बादल? जानिए

Delhi Weather Updates in Hindi: आज भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन पूरे भारत में बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर देश की राजधानी का मौसम आज थोड़ा सुहावना रहेगा, दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी लेकिन हवाएं चलने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

Delhi ka Mausam

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब बारिश कौ दौर खत्म होगा और मौसम ड्राई ही रहने वाला है जिससे लोगों उमस का सामना करना पडेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लगातार बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 135 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 141 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 135 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -136 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 142 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी

जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल और उत्तराखंड में आज लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि यहां बारिश होने के बहुत काम चांसेज हैं, अगर यहां बरसात होती भी है तो वो भी काफी हल्की ही होगी। वहीं बिहार में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ, पंजाब में भी आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी है।

पूर्वोत्तर में होगी भारी बारिश

तो वहीं पूर्वोत्तर में जमकर बरसात हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+