Delhi ka Mausam: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए यहां
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम अब गुलाबी ठंडक वाला हो गया है। आज दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार है, जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी। फिलहाल आने वाले दिनों में अब मौसम यहां पर ड्राई रहेगा और सुबह-शाम के तापमान में अब तेजी से गिरावट आएगी। भारतीय मैसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज राजधानी का मौसम नम ही रहेगा।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है। अभी दिल्ली में प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है लेकिन अगर आज बारिश होती है तो निश्चिचत तौर पर यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 127 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 133 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 194 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 157 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -153 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 134 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 129 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना है। यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण में भारी बारिश की आशंका है
हिमाचल में तो मंगलवार को हल्की बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम फिलहाल के लिए सुहाना हो गया है तो वहीं दक्षिण में भारी बारिश की आशंका है। केरल, कर्नाटक, आंध्रा-तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बरसात हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications