Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में फिर बढ़ी उमस, जानिए क्या आज बरसेंगे बादल?
Delhi Weather: देश की राजधानी में मौसमी उलट-पलट जारी है, सोमवार-मंगल को हुई लगातार बारिश के बाद बुधवार को धूप निकलने से एक बार फिर से दिल्ली के लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

सितंबर के महीने में गर्मी वाला मौसम झेल रहे राजधानीवासियों को आज का दिन थोड़ा राहत भरा हो सकता है क्योंकि आज यहां हल्की बूंदा-बांदी होने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में गुरुवार को पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है
और राजधानी में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है लेकिन आज दिल्ली में हल्की हवाएं चलेंगी जिससे लोगों गर्मी की चुभन से राहत मिलेगी लेकिन एक -दो दिन के बाद यहां फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा जाएगा, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी हुई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 123 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 111 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 135 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -126 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 151 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 122 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे राज्यों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो आज यूपी में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी तो वहीं उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब रहेगा इसलिए यहां अगले तीन दिन तक कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है।
हिमाचल में आज हल्की बारिश हो सकती है
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश होने के आसार हैं तो वहीं हिमाचल में आज हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में जमकर बादल बरसेंगे तो वहीं उड़ीसा, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कोंकण-गोवा में भारी बरसात होने के आसार हैं इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications