Video: दिल्ली IGI एयरपोर्ट का रन-वे हुआ पानी-पानी, फ्लाइट डायवर्ट
नई दिल्ली, 11 सितंबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून जमकर मेहरबान हो रहा है। दिल्ली में बीते शुक्रवार रात से रूक-रूकर बारिश हो रही है। ऐसे में जहां एक तरफ आसमान से राहत बरस रही है तो दूसरी तरह यही बारिश परेशानी का सबब भी बनी हुई है। शनिवार को दिल्ली में भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Recommended Video

दिल्ली से जयपुर और अहमदाबाद फ्लाइट डायवर्ट
वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई भारी बारिश की वजह से 4 घरेलू उड़ानें और एक इंटरनेशनल उड़ान दिल्ली से जयपुर और अहमदाबाद के लिए डायवर्ट की गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार को दिन भर दिल्ली-एनसीआर में बरसात होगी। हालांकि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बारिश को लेकर संकेत साफ दिए थे। आईएमडी ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

2011 के बाद पहली बार इतनी बारिश
वहीं मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक दिल्ली में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, भारी बारिश / गरज के साथ छींटे, रात के समय अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में रात से हो रही तेज बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। साल 2011 के बाद पहली बार दिल्ली में इतनी बारिश हुई है।

जलभराव की समस्या से हुई परेशानी
वहीं रनवे पर जलभरना की समस्या पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में कहा कि हमें इस असुविधा के लिए खेद है। अचानक हुई भारी बारिश के कारण कुछ देर के लिए परिसर में जलभराव हो गया। हमारी टीम को तुरंत इस पर गौर करने के लिए जोड़ा गया और इस समस्या को सुलझा लिया गया है।
#WATCH | Parts of Delhi Airport waterlogged following heavy rainfall in the national capital; visuals from Indira Gandhi International Airport (Terminal 3) pic.twitter.com/DIfUn8tMei
— ANI (@ANI) September 11, 2021












Click it and Unblock the Notifications