दिल्ली: 'मैं रामलीला देखने आ रहा हूं, आप भी परिवार संग आइए', सीएम केजरीवाल ने की लोगों से अपील

अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पूरे देश में खुशियां हैं। दिल्ली में भी राम मंदिर उद्घाटन को लेकर धूम है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसकी तैयारी की है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर दिल्ली में तीन दिवसीय रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

रामलीला का यह आयोजन आईटीओ के पास पियरे लाल ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। रामलीला के पहले दिन भारी संख्या में राम भक्त पहुंचे। वहीं आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रामलीला देखने आएंगे। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी ने दीप जलाकर रामलीला कार्यक्रम की शुरुआत की।

मैं रामलीला देखने आ रहा हूं, आप भी परिवार संग आइए: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) से ट्वीट कर कहा कि मैं रविवार को रामलीला देखने आऊंगा। आप भी समय निकालकर सपरिवार जरूर आएं। रामलीला कार्यक्रम का समापन अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के साथ होगा।

दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी रामलीला देखी। उन्होंने कहा कि शनिवार को रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री आतिशी भी रहीं। यह रामलीला लोगों के लिए निशुल्क आयोजित की गई है। लोगों को रामलीला देखने के लिए पैसे से टिकट नहीं लेना होगा। अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ऑडिटोरियम में आकर रामलीलाल देखनी चाहिए।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि श्रीराम प्रभू के आदर्शों का पालन करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम जनता की सेवा कर रहे हैं और राम राज्य कायम करने का सपना साकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: काम में लापरवाही करने पर CM केजरीवाल की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए 8 मोहल्ला क्लीनिक के फार्मासिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+