दिल्ली: काम में लापरवाही करने पर CM केजरीवाल की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए 8 मोहल्ला क्लीनिक के फार्मासिस्ट

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने काम में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। सीएम केजरीवाल ने लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। दिल्ली के आठ मोहल्ला क्लीनिकों में नियुक्त फार्मासिस्ट हटा दिए गए हैं।

यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के मोहल्ला क्लीनिक सेल ने की है। मोहल्ला क्लिनिक सेल ने बताया कि इन फार्मासिस्टों ने अपने कामों को लेकर लापरवाही की है। इसके बाज तत्काल प्रभाव से इन फार्मासिस्टों को हटा दिया गया है।

CM केजरीवाल की कार्रवाई, हटाए गए कई फार्मासिस्ट

8 फार्मासिस्टों को नौकरी से हटाया

मोहल्ला क्लीनिक सेल ने 19 जनवरी को यह आदेश जारी किया है। जिनमें बताया गया था कि 8 फार्मासिस्टों को हटा दिया है। वजीराबाद मोहल्ला क्लीनिक, झड़ोदा कलां, बुराड़ी उत्तराखंड एंक्लेव, वसुंधरा एक्लेव, आजादपुर एंबर टावर, पश्चिम सागरपुर, महिला मोहल्ला क्लीनिक ओखला और नजफगढ़ मोहल्ला क्लीनिक के फार्मसिस्टों पर गाज गिरी है। ये सभी मोहल्ला क्लिनिक सुबह की शिफ्ट में चलने वाली है।

मोहल्ला क्लिनिक सेल ने बताए ये कारण

मोहल्ला क्लिनिक सेल के निरीक्षण में पता चला कि चार फार्मासिस्ट बगैर अवकाश लिए ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। एक फार्मासिस्ट ने सितंबर में नियुक्ति के बाद ज्वाइन हीं नहीं किया था। तीन अन्य फार्मासिस्ट भी कामकाज उल्लंघन के दोषी पाए गए। इसलिए इन सभी फार्मासिस्टों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- बिजनेस ब्लास्टर्स: सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली के वित्तपोषित कॉलेजों के छात्र बनेंगे आत्मनिर्भर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+