Delhi: हुमायूं मकबरे के पास दरगाह में मौत का मंजर! छत गिरी, 5 की मौत-5 भर्ती, रेस्क्यू जारी

Dargah Dome Collapses: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह शरीफ पट्टे शाह में शुक्रवार (15 अगस्त 2025) दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरगाह परिसर में एक कमरे की छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर तीन महिलाओं और दो पुरुषों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय जैन ने कहा, '10 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर और एलएनजेपी भेजा गया। 10 लोगों में से, एम्स ट्रॉमा सेंटर में 5 लोगों की मौत हो गई है। बचाव अभियान पूरा हो गया है।

Dargah Dome Collapses

क्या हुआ हादसा?

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर करीब 3:51 बजे हादसे की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक, दरगाह शरीफ पट्टे शाह के एक कमरे की छत, जो करीब 25-30 साल पुरानी थी, अचानक भरभराकर गिर पड़ी। उस समय कमरे में 15-16 लोग मौजूद थे, जो जायरीन के लिए बने इस स्थान पर बैठे थे। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण छत जर्जर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'हमने पहले सोचा कि कोई पेड़ गिरा है, लेकिन बाद में पता चला कि छत ढह गई। यह जगह पुरानी थी, और ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) इसे ठीक करने की अनुमति नहीं देता।'

बचाव कार्य में तेजी

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। NDRF ने अपने स्निपर डॉग की मदद से मलबे में फंसे लोगों को खोजने का काम शुरू किया। अब तक 10 लोगों को मलबे से निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दिल्ली के डिविजनल फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा ने बताया, 'मलबे में 10 लोग फंसे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। पांच लोगों की मौत हो चुकी है।'

क्यों हुआ हादसा?

प्रारंभिक जांच में छत की जर्जर हालत और हालिया भारी बारिश को हादसे की वजह माना जा रहा है। दरगाह शरीफ पट्टे शाह, हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के पास स्थित है, जो 14वीं सदी के महान सूफी संत की याद में बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी संरचना के रखरखाव में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

नेताओं ने जताया दुख

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने X पर लिखा, 'निज़ामुद्दीन दरगाह के एक हिस्से के गिरने से कई लोग घायल हुए और कुछ की मृत्यु हो गई। हमारी पार्षद सारिका चौधरी मौके पर हैं और हर संभव मदद कर रही हैं।'

ऐतिहासिक महत्व

दरगाह शरीफ पट्टे शाह, हुमायूं के मकबरे के पास 16वीं सदी के ऐतिहासिक परिसर का हिस्सा है, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह क्षेत्र सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। हादसे के बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया है, और बचाव कार्य जारी हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Heavy Rain: दिल्ली में भारी बारिश का कहर, कालकाजी में पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, बेटी घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+