MCD पर दिल्‍ली हाईकोर्ट की टिप्‍पणी पर संजय सिंह बोले- केजरीवाल सीएम थे और रहेंगे, कोई काम नहीं रुक रहा है

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। इसी बीच दिल्‍ली के एमसीडी द्वारा संचालित स्‍कूलों में किताबों और यूनिफॉर्म समेत अन्‍य बुनियादी चीजों की कमी को लेकर हाईकोर्ट ने दिल्‍ली सरकार और एमसीडी की फटकार लगाई है। इसके साथ ही केजरीवाल द्वारा जेल से सरकार चलाने का भी जिक्र हुआ।

दिल्‍ली हाईकोर्ट की इस टिप्‍पणी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कान्‍फ्रेंस कर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा दिल्‍ली में कोई काम रुक नहीं रहा है सारे काम हो रहे हैं।

sanjay singh

संजय सिंह ने कहा हाईकोर्ट का हम सम्‍मान करते हैं। अरविंद केजरीवाल सच्‍चे देशभक्‍त हैं और उनकी निष्‍ठा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। संजय सिंह ने कहा साजिश के तहत दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को जेल में डाला गया है। उन्‍होंने कहा सीएम रहेगा या नहीं, ये बात विधायक और विधानसभा तय करती है।

आप राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल का काम भारत ही नहीं दुनिया भर में अनुकरणीय बना हुआ है। उन्‍होंने कहा मोदी सरकार ने जबरन तानाशाही कर उनको जेल में डाला है।

इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा केजरीवाल को किसी पद का लालच नहीं है पूरी दिल्‍ली में इसको लेकर सर्वे किया गया और लोगों से राय मांगी। दिल्‍ली के लोगों ने भी यही कहा था कि केजरीवाल सीएम थे और रहेंगे।

संजय सिंह ने बताया दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल को हटाने के लिए एक नहीं तीन-तीन याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने हर ये ही कहा कि अरविंद केजरीवाल को मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।

इसके साथ ही सांसद संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि दिल्ली के लोगों का काम ना पहले बाधित हुआ ना आगे होगा। उन्‍होंने कहा दिल्‍ली सरकार के मंत्री लगातार काम कर रहे हैं, वो जेल में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात करते हैं और उन्‍हें जो सीएम केजरीवाल से निर्देश मिलता हे उस पर मंत्री काम करते हैं।

संजय सिंह ने कहा आज दिल्‍ली हाईकोर्ट का निर्देश भाजपा की दुर्भावना का नतीजा है। कोर्ट ने दिल्‍ली सरकार के ठप होने की जो टिप्‍पणी की है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्‍मेदार है। इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा दिल्‍ली को सब काम हो रहा है, कोई भी काम नहीं रुक रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+