दिल्ली में कोरोना से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर दायर की गईं याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू

दिल्ली में कोरोना के बढ़ने के कारण उत्पन्न विभिन्न मुद्दों से संबंधित याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। दिल्ली में कोरोना के बढ़ने के कारण उत्पन्न विभिन्न मुद्दों से संबंधित याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कोर्ट को बताया कि हमारे पास अभी 20 मीट्रिट टन ऑक्सीजन का स्टॉक है जो कि तरल रूप में है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने खुद को उस समय असहाय पाया जब एक वकील ने कोर्ट से कहा कि उसके एक रिश्तेदार की हालत बहुत खराब है और उसे जल्द से जल्द आईसीयू बेड की जरूरत है। कोर्ट ने खुद को असहाय पाते हुए वकील से कहा कि हमारी सहानुभूति आपके साथ है, लेकिन जब अस्पतालों में बेड ही नहीं हैं तो हम क्या कर सकते हैं।

 delhi High Court

वहीं उस अस्पताल की ओर से उपस्थित वकील (जिसमें वकील के रिश्तेदार भर्ती हैं) कोर्ट को बताते हैं कि अस्पताल मरीज को आईसीयू में स्थानांतरित करने की पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन अस्पताल में एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+