AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को 'बैड कैरेक्टर' घोषित करने पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, 01 जून: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आप विधायक ने हिस्ट्रीशीट ओपन कर उसे घोषित अपराधी करने के दिल्ली पुलिस के आदेश को चुनौती दी थी। पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण हटाने वाले अभियान को लेकर आप विधायक ने हंगामा किया था, अमानतुल्लाह खान के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के केस भी दर्ज किया गया था।

Recommended Video

    AAP MLA Amanatullah Khan को Delhi Police ने घोषित किया Bad Character, जाने क्यों | वनइंडिया हिंदी
    AAP MLA Amanatullah Khan

    दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि आप एमएलए अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एक दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज की है। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से विधायक के खिलाफ चल रहे मामलो की जांच की प्रोग्रेस के बारे में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के लिए कहा। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 जुलाई को तय की गई है।

    मालूम हो कि एमसीडी की ओर से पिछले दिनों दिल्ली के मदनपुर खादर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था, जिसके विरोध में आप विधायक वहां पहुंचे थे, जहां कार्रवाई के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। इतना ही नहीं वो पुलिस से भी भिड़ गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

    यहां तक की अतिक्रमण अभियान में हंगामा करने वाले विधायक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार भी किया था, साथ ही उन्हें बैड कैरेक्ट्रर करार दिया था। इसके बाद पुलिस की ओर से खान को नोटिस भी भेजा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+