टीकाकरण में प्राथमिकता वाली याचिका पर बोला दिल्ली HC, कहा- अगर सभी फर्स्ट रहेंगे तो दूसरे नंबर पर कौन होगा

नई दिल्ली, मई 18: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने अपना कहर बरपा रखा है। रोजाना तीन लाख के करीब नए केस आ रहे हैं। वहीं संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण भी जारी है। कोरोना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का टीकाकरण ही हथियार है। दिल्ली हाई कोर्ट में ऑटो और बस चालकों सहित अन्य ने कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

Delhi High Court

ऑटो और बस चालकों को वैक्सीनेशन के लिए प्राथमिक श्रेणी में रखने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता के लिए हर कोई अदालत का दरवाजा खटखटा रहा है। अगर हम सभी को प्राथमिकता दें तो दूसरे नंबर पर कौन होगा।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 15,10,418 वैक्सीन लगाई गईं जा चुकी है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,44,53,149 पहुंच गया हैं।

देश का कोरोना ट्रैकर

वहीं अगर बात सामने आ रहे कोरोना केस की करें तो देशभर से नए मामलों से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.63 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, लेकिन पहली बार देशभर में 4329 मरीजों की मौत हुई हैं। इसके अलावा 4,22,436 मरीज रिकवर होकर घर लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+