धनतेरस पर दिल्ली का निकला दम: दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर 6KM लंबा जाम
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दीवाली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। लोग जमकर खरीददारी करते हैं। बाजारों में भीड़ आम बात है। ऐसे में धनतेरस पर दिल्ली सरकार की तैयारियों की पोल खुल गई। धनतेरस के मौके पर दिल्ली के कई इलाकों में जाम की खबरें आ रही है। सबसे बुरा हाल दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे का है, जहां शाम से ही गाड़ियों की लंबा कतार लग गई है। दिल्ली-गुरुग्राम के बाच करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।


धनतेरस पर लोग जमकर खरीददारी करते हैं। लोग शॉपिंग के लिए अपने घरों से निकलते हैं तो वहीं ऑफिस से छूटने के समय ट्रैफिक पर दवाब आम तौर पर भी बढ़ जाता है। ऐसे में गुरुग्राम से दिल्ली आने का रास्ता पूरी तरह से जाम है। हालत ये है कि गाड़ियां घंटों से एक ही जगह पर खड़ी है। ट्रैफिक टस से मस तक नहीं हुआ है। उद्योग विहार के साथ-साथ इफको चौक पर भी भारी जाम है।
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलविस इस स्थिति के लिए पहले से तैयार नहीं थी। वहीं धौलाकुआं से गुरुग्राम की तरफ जाने वाली सड़क पर भी ट्रैफिक का बुरा हाल हैय़ दिल्ली के सरिता विहार से बदरपुर रोड पर भी ट्रैफिक रूकी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications