शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार का एक और अहम कदम, अंतरराष्ट्रीय बोर्ड के साथ हुए अहम समझौते
नई दिल्ली, अगस्त 11। शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने एक और महत्वपूर्ण काम किया है। बुधवार को केजरीवाल सरकार ने इंटरनेशनल बेकालॉरेट बोर्ड (International Baccalaureate Board) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के बाद दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई करने को मिलेगी। आपको बता दें कि इस समझौते में 159 देशों में काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय बोर्ड शामिल हुए हैं।
Recommended Video

अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट की देखरेख में होगा छात्रों का मूल्यांकन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि जब दिल्ली को अलग शिक्षा बोर्ड मिला था तो हर कोई ये कह रहा था कि ये वैसा ही होगा, जैसा अन्य राज्यों का बोर्ड है, लेकिन हमने ये तय किया है कि इसे बेहतर बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि राज्यों और केंद्र की तरह ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक शिक्षा बोर्ड है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करता है और अच्छा माना जाता है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबंधित स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण और छात्र मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की देखरेख में होगा।
अभी 30 स्कूलों में मिलेगी ये सुविधाएं
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबंधित स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण और छात्र मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की देखरेख में होगा। इसके अलावा छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि इस समझौते के बाद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को भी अमीर बच्चों की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। अभी इस समझौते के तहत 30 स्कूलों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications