दिल्ली सरकार ने वृक्ष प्रत्यारोपण नीति को लेकर जारी की अधिसूचना, 80 फीसदी पेड़ों का होगा ट्रासप्लांटेशन

नई दिल्ली। Tree transplantation policy in Delhi देश की राजधानी दिल्ली में पेड़-पौधों को बचाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने 'ट्री ट्रासप्लांटेशन पॉलिसी' यानी वृक्ष प्रत्यारोपण नीति का ऐलान किया है। बुधवार को दिल्ली सरकार ने इस योजना को लेकर अधिसूचना जारी की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जद में आने वाले कम से कम 80% पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा और इन ट्रासप्लांट किए गए पेड़ों में 80% को बचना भी चाहिए।

Recommended Video

    Delhi Govt ने Tree Transplantation Policy को किया अधिसूचित, देखें प्रमुख बिंदु | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    एक पेड़ की कटाई के बदले लगाने होंगे 10 पेड़

    आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार ने वृक्ष प्रत्यारोपण नीति को बीते 9 अक्टूबर को मंजूरी दी थी, लेकिन इसको लेकर अधिसूचना अब जारी की है। इस नीतिके मुताबिक, प्रत्यारोपित अथवा काटे गए प्रत्येक पेड़ के ऐवज में 10 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही वन एवं वन्यजीव विभाग अपनी वेबसाइट पर दिल्ली वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1994 के तहत आने वाले पेड़ों की कटाई के संबंध में प्राप्त आवेदनों के लिए दी गई मंजूरी का विस्तृत एवं अद्यतन ब्योरा रखेगा। नीति के अनुसार, आवेदक को वृक्ष प्रत्यारोपण कार्य के लिए निर्धारित की गई तकनीकी एजेंसियों में से किसी एक का चयन करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+