दिल्ली के एलएनजेपी और जीटीबी अस्पताल में रूटीन सर्जरी बंद, कोरोना की स्थिति को देखते हुए लिया गया फैसला

नई दिल्ली, जनवरी 13। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के दैनिक आंकड़े ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 28867 नए केस सामने आए, जो 20 अप्रैल के बाद सबसे अधिक थे। इससे पहले 20 अप्रैल को ही दिल्ली में सबसे अधिक 28359 केस मिले थे। इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि एलएनजेपी अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल में नियमित और वैकल्पिक सर्जरी को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी तक पहुंच गया है।

LNJP hospital

सफदरजंग अस्पताल में भी कम हुई थी रूटीन सर्जरी

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने सफदरजंग अस्पताल में भी वैकल्पिक सर्जरी को कम करने का फैसला किया था। गुरुवार को सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, "कोरोना की स्थिति को देखते हुए एलएनजेपी और जीटीबी हॉस्पिटल में रूटीन और वैकल्पिक सर्जरी को बंद किया जा रहा है। अगले आदेश तक इन दोनों अस्पतालों में ये सर्जरी बंद रहेंगी।"

दिल्ली में अस्पताल में भर्ती होने की संख्या कम

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में भले ही कोरोना के केस बहुत अधिक अधिक सामने आ रहे हो, लेकिन अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या बहुत कम है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने का संकेत है कि चल रही लहर चरम पर है और मामले जल्द ही कम हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+