गरीब छात्रों को फेलोशिप देगी दिल्ली सरकार, अगले साल से योजना की होगी शुरुआत
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बडे़ कदम उठाने का फैसला किया है। इसमें गरीब छात्रों के लिए फेलोशिप और सरकार के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 10 लाख रुपए तक का लोन दिए जाने की योजना शामिल है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों के लिए बेहतर काम कर रही है। दिल्ली सरकार ने 6 लाख रुपये से कम इनकम वाली फैमिली के छात्रों को टोटल फीस के बराबर फेलोशिप दी जा रही है, जिससे छात्र आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

बिना गारंटी के दिया जा रहा है लोन
सरकार का कहना है कि हमारी यही कोशिश है कि आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से किसी छात्र की पढ़ाई बीच में नहीं छूटनी चाहिए। केजरीवाल सरकार छात्रों को दस लाख रुपये तक का गारंटी लोन भी उपलब्ध करा रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि छात्रों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है और इसलिए उन्होंने बिना गारंटी के लोन देने का फैसला किया है।
दिल्ली सरकार की ओर से अब छात्रों को फीस के बराबर की फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी। इसके तहत अब छात्र आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। इस योजना को अगले साल से लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications