OPINION: दिल्ली सरकार की डॉक्टर्स ऑन व्हील स्कीम, मोहल्ला क्लीनिक के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल

दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब राज्य में निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूरों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने जा रही है। डॉक्टर्स ऑन व्हील इस दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार अपने पहले कार्यकाल से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में फोकस कर रही है। दिल्ली सरकार शिक्षा के अलावा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नई योजनाओं की शुरुआत की है। मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब मजदूरों के लिए दिल्ली सरकार डॉक्टर्स ऑन व्हील योजना शुरू कर रही है। इस स्कीम का लाभ निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूरों को मिलेगा। इस योजना के तहत निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को निर्माण स्थलों पर नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे इस अनेक प्रकार की महामारी के दौर में मजदूरों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखा जा सके और उन्हें समय पर किसी भी प्रकार के वायरस संक्रमण से बचाया जा सके। साथ ही मजदूरों के बच्चों को भी नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

दिल्ली सरकार की डॉक्टर्स ऑन व्हील स्कीम का लाभ बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत सभी श्रमिकों को मिलेगा। सरकार की इस पहल से इलाज के साथ निर्माण श्रमिक भी नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों के लिए इस योजना के लिए एक वेबसाइट जल्द ही लॉन्च की जाएगी, जिस पर स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी अपडेट होगी।

Delhi govt Doctors on Wheel scheme

दिल्ली सरकार की Doctor on Wheels Scheme राष्ट्रीय राजधानी जैसे क्षेत्र में बेहद अहम है। सरकार इस योजना को कंस्ट्रक्शन श्रमिकों और उनके बच्चों को निर्माण कार्य स्थलों पर ही नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लागू कर रही है। क्योंकि निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को अक्सर उचित इलाज का समय नहीं मिल पाता। योग्य डॉक्टरों के सलाह के अभाव में श्रमिक उचित इलाज नहीं करा पाते। ऐसे में वे बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं।

दिल्ली डॉक्टर ऑन व्हील्स स्कीम का लाभ राज्य के निर्माण कार्य करने वाले लाखों पंजीकृत मजदूरों को प्राप्त होगा। इस समय दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के हित में 17 कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। अब इसी श्रंखला में यह एक ओर नई योजना जुड़ने जा रही है जो आने वाले समय में दिल्ली के मजदूरों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाएगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार अपने निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को भी उन्नत करेंगी। जिससे लाभार्थी श्रमिक बेहतर एवं आसान तरीके से सुविधाएं का लाभ उठा सके।

दिल्ली ने इस योजना की घोषणा 1 अक्टूबर 2022 को की थी। योजना के माध्यम से दिल्ली में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को निर्माण स्थलों पर ही नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को भी निर्माण कार्य स्थलों पर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

दिल्ली सरकार की डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना 2023 के माध्यम से आने वाले समय में श्रमिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर निर्धारित पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी। योजना के तहत आवेदक को बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पंजीकृत श्रमिक होने का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ई- श्रम कार्ड होना जरूरी है।

कैसे करें आवेदन?
इस योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा। दिल्ली सरकार Doctor on Wheels Scheme के लिए बेवसाइट डेवलप कर रही है। सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने के साथ ही आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट को लांच की जाएगी। ऐसे में डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना से जुड़ी ओर अधिक जानकारी के दिल्ली सरकार की वेबसाइड पर अपडेट्स चेक करते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+