दिल्ली में आज से रोजाना 80 हजार से अधिक होंगे कोरोना टेस्ट, ICU वॉर्ड में बेड भी बढ़ाए गए
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने टेस्टिंग को बढ़ाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने रोजाना किए जा रहे परीक्षण की संख्या में वृद्धि करने का फैसला किया है और बुधवार से दिल्ली में रोजाना 80 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
Recommended Video

दिल्ली में ICU वार्डों में बेड बढ़ाने का दिया आदेश
आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में आईसीयू वार्डों में 220 बेड बढ़ाने का आदेश जारी किया था। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अभी निजी और सरकारी अस्पतालों में सिर्फ 25% बेड भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी भी कोविड -19 मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड उपलब्ध हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को पिछले कुछ दिनों के अंदर पहली बार 1000 से कम केस सामने आए थे। कल दिल्ली में 992 केस सामने आए थे, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई थी।











Click it and Unblock the Notifications