दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू की स्पेशल बस सेवा, मंत्री कैलाश गहलोत ने दिखाई हरी झंडी
New Delhi: दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए स्पेशल बस सेवा की शुरूआत की है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रूट 892 STL और 892 SPL पर बसों को हरी झंडी दिखाई। कैलाश गहगोत ने कहा कि बच्चों की सहूलियत के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई है।
इससे पहले उन्होंने द्वारका में बस सेवा की शुरूआत की थी। कैलाश गहलोत में अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखाज- जनता के फ़ीडबैक के आधार पर एक नया बस रूट 892 STL बनाया गया है, जो नानकहेड़ी गाँव से द्वारका सेक्टर 10 तक वाया धूलसिरस गांव चलेगा। आज इस रूट पर बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस बस रूट से नानकहेड़ी गाँव के साथ-साथ आसपास के सभी गाँव-बडूसराय, कांगनहेड़ी, छावला और पोचनपुर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 892 STL बस नानकहेड़ी गाँव से द्वारका सेक्टर 10 तक सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे बीएसएफ कैंप छावला, द्वारका सेक्टर-8 व सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन, इंदिरा गांधी हॉस्पिटल और द्वारका कोर्ट को कवर करती हुई चलेगी।

औचंदी बॉर्डर से उत्तम नगर टर्मिनल तक नए रूट 972E की शुरुआत
मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने निजी एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- औचंदी बॉर्डर से उत्तम नगर टर्मिनल तक नए रूट 972E की शुरुआत की गई है और रूट संख्या 990C का विस्तार रिठाला मेट्रो स्टेशन से औचंदी बॉर्डर तक किया गया है। 972E की शुरुआत से औचंदी बॉर्डर, दरियापुर कलां, बवाना, पुठखुर्द गाँव, बरवाला गाँव और प्रह्लादपुर व उसके आसपास के गाँव में रहने वाले लोगों को सुविधा होगी। इस रूट से अदिति कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि हॉस्पिटल, ब्रह्म शक्ति हॉस्पिटल और जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर जैसे सभी महत्वपूर्ण स्थलों से गाँव की सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।












Click it and Unblock the Notifications