Delhi School: प्रैक्टिकल लेने आए शिक्षक को छात्र ने चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के इंद्रपुरी की एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिसके बाद गंभीर हालत में शिक्षक को बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12वीं क्लास का छात्र पुलिस हिरासत में है।

Delhi School Teacher

Delhi School Teacher Stabbed: राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहा है। अब एक स्कूल टीचर पर परीक्षा के दौरान छात्र ने एक के बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना इंद्रपुरी इलाके के सरकारी स्कूल की है। जहां स्कूल में गुरुवार को परीक्षा के दौरान एक छात्र ने शिक्षक पर चाकू से हमला किया

प्रैक्टिकल लेने आए टीचर पर जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि शिक्षक भूदेव, स्कूल में प्रैक्टिकल लेने आए स्कूल गए थे। उसी दौरान छात्र ने उन पर चाकू से कई बार हमला किया, जिसके बाद घायल शिक्षक को इलाज के लिए बीएलके कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना करीब दोपहर पौने एक बजे की बताई जा रही है।

Recommended Video

      Keral के स्कूलों में अब Sir या Madam नहीं बल्कि ये कहकर बुलाना होगा, जानें क्यों | वनइंडिया हिंदी

      पुलिस हिरासत में 12वीं का छात्र

      सूचना के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और इस पूरे मामले में 12वीं के एक छात्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को इस घटना में दो और छात्रों के शामिल होने का संदेह है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आरोपी छात्र से पूछताछ में जुटी है।

      दिल्ली पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक छात्र ने एक स्कूल टीचर को चाकू मार दिया। हम आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआप दर्ज कर रहे हैं। शिक्षिक के पेट में चाकू लगा है, जिसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर है। किशोर को पकड़ लिया गया है और चाकू बरामद कर लिया गया है।

      मायापुरी में ASI की चाकू गोदकर हत्या

      वहीं इससे पहले दिल्ली के मायापुरी इलाके में एएसआई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभू दयाल एक मोबाइल स्नैचर आरोपी अनीस को गिरफ्तार करके लेकर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर एएसआई पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+