दिल्ली में भ्रष्टाचार पर ठोर प्रहार, केजरीवाल ने क्यों की लंदन और पेरिस जैसी मार्केट की बात?

भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के वादे के साथ दिल्ली की सत्ता में आई सरकार ठोस प्लान की तैयार कर रही है। बाजारों पर उचित नियंत्रण एक बड़ा प्रयास हो सकता है। केजरीवाल सरकार इस दिशा में जल्द ही कदम उठा सकता है।

Arvind Kejriwal and Manish Sisodia

दिल्ली सरकार लगातार राष्ट्रीय राजधानी में बाजारों की व्यवस्था को सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिछले दिनों दिए बयानों पर गौर करें तो एक बात स्पष्ट हो जाती है कि आम आदमी पार्टी के 10 साल पहले किए गए प्रयास अब भी उसी गति से जारी हैं। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के संकल्प से साथ ही 'आप' का गठन किया गया था। पार्टी के स्थापना के 10 साल बाद दिल्ली के 'टाउन हॉल विद ट्रेडर्स' कार्यक्रम में दल के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फिर से भ्रष्टाचार को खत्म करने वाली बात दुहराई। उन्होंने कहा कि दिल्ली एमसीडी में AAP का मेयर बनने के तीन महीने के भीतर करप्शन खत्म होगा। दरअसल, सीएम केजरीवाल ये वादा यूं ही नहीं किया, उन्होंने इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए स्थानीय स्तर तक प्रयास आवश्यक हैं। राज्य में 'आप' की सरकार रहते अगर एमसीडी चुनाव में भी सत्ताधारी पार्टी को विजयश्री हासिल होती है तो ये केजरीवाल के इरादों को पूरा करने में काफी सहायक होगी। शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीएम केजरीवाल ने एमएससीडी चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही व्यापारियों के बीच बड़े दावे और वादे कर डाले। दरअसल, उन्होंने कहा कि एमसीडी का इंस्पेक्टर राज खत्म कर देंगे एमसीडी में AAP का मेयर बनते ही तीन महीने के अंदर करप्शन भी खत्म करेंगे। इसके साथ ही पेरिस और लंदन की तर्ज पर मार्केट डेवलप करने का प्लान है।

ये सब ऐसे ही नहीं किया जाएगा। मार्केट में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। व्यापारियों से बातचीत और उनके सुझाव के आधार पर नीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी का दावा है कि जिस तरह जिस तरह दिल्ली में वैट इंस्पेक्टर राज खत्म किया गया उसी तरह एमसीडी का इंस्पेक्टर राज भी खत्म होगा। य

समस्या ये है कि दिल्ली एमसीडी को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। ये बात अलग है कि कभी आम आदमी पार्टी भाजपा के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है, तो बदले में भाजपा मौजूदा प्रदेश सरकार पर आरोप मढ़ देती है। लेकिन सच ये है कि एमसीडी में भ्रष्टाचार की समस्या है। तभी तो लंबे समय से इसमें भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के बाजारों में लंदन और पेरिस जैसे नियमों को लागू करने की बात आम आदमी पार्टी को ओर से की जा रही है। जिसमें भ्रष्टाचार की संभावनाओं को खत्म किया जाएगा। इसमें लेनदेन की पूरी पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। नई पॉलिशी लागू करने से पहले दिल्ली के व्यपारियों को पूरी तरह तैयार कर किया जाएगा।

यह स्पष्ट है कि कि जनता भ्रष्टाचार से बचना भी चाहती है। लेकिन कई बार लोक अपना काम निपटाने के चक्कर में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य कर जाते हैं। लेकिन इसे खत्म किया जा सकता है लेकिन शर्त ये है कि सरकार भ्रष्टाचार के निर्मूलन पर पूरी इच्छाशक्ति से कार्य करे। डिजिटल प्रणाली और मोबाइल एप्लीकेशंस के साथ बिग डाटा, डाटा माइनिंग, बैंकिंग में ब्लाक चेन प्रणाली, कराधान का पूरी तरह आटोमेशन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अलावा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में, भ्रष्टाचार के जोखिम से निपटने के लिए लेखा परीक्षकों के लिए स्व-निगरानी, विश्लेषण और रिपोर्टिंग प्रौद्योगिकी (स्मार्ट) जैसे फोरेंसिक टेक्नोलाजी वाले उपकरणों का उपयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+