दिल्ली में स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किया SOP, हर स्कूल में खोले जाएंगे क्वारंटाइन रूम
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने स्कूलों में COVID19 के प्रसार को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की। दिल्ली के स्कूलों में एसओपी का पालन किया जाएगा। एसओपी के तहत स्कूलों में क्वारंटाइन रूम उपलब्ध होगा। इसके अलावा शिक्षक प्रतिदिन छात्रों से छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों में कोविड से संबंधित लक्षणों के बारे में पूछेंगे।

Recommended Video
वहीं बीते गुरुवार को दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला किया। इस नए फैसले के तहत अरविंद केजरीवाल की सरकार ने कोरोना वायरस वैक्सीन की बूस्टर डोज सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त लगाए जाने का आदेश दिया है। इसके मुताबिक 18-59 साल के ऐसे सभी लोग यह बूस्टर डोज लगवा सकते हैं, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगे नौ महीने हो चुके हैं।
बता दें कि बीते 20 अप्रैल को डीडीएमए ने मीटिंग की थी। जिसमें कोविड गाइडलाइंस और स्कूलों के लिए एसओपी जारी करने का फैसला किया गया था। इसके अनुसार स्कूलों के लिए भी कुछ फैसले लिए गए हैं। स्कूलों को फिलहाल बंद नहीं किया जाएगा। क्लासेस पहले की तरह ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी। स्कूल में मौजूद सभी स्टू़डेंट्स और स्टाफ को हर समय मास्क लगाकर रखना होगा












Click it and Unblock the Notifications