सरकार ने दिल्ली सौर ऊर्जा नीति-2023 को लेकर जारी की अधिसूचना, प्रति माह मिलेगी 400 यूनिट सब्सिडी
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की ओर ले जाने के लिए दिल्ली सौर ऊर्जा नीति 2023 पेश की है। यह ऐतिहासिक नीति राजधानी मेंसौर ऊर्जा के दोहन और उपयोग के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। दिल्ली सरकार ने शनिवार को दिल्ली सौर नीति के तहत एक अधिसूचना जारी की है।

दिल्ली सौर नीति 2023 के तहत केजरीवाल सरकार द्वारा ये अधिसूचना जारी होने के बाद, दिल्लीवासियों के लिए अपनी छतों को सौर पैनलों से सजाने के दरवाजे खुल गए हैं, जिससे शून्य बिजली बिल का रास्ता मजबूत होगा।
दिल्ली सौर नीति के तहत दिल्ली सरकार द्वारा शनिवार को जारी की गई अधिसूचना के साथ जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सौर नीति 2023 को अधिसूचित किया है, जो 400 यूनिट से अधिक मासिक उपयोग वाले उपभोक्ताओं को छत पर सौर संयंत्रों के माध्यम से शून्य बिल प्राप्त करने में मदद करेगी।
नीति के तहत, जिन उपभोक्ताओं को प्रति माह 400 यूनिट से अधिक उपयोग करने पर सब्सिडी नहीं मिलती है, वे अब छत पर सौर पैनल लगा सकते हैं और शून्य बिल प्राप्त कर सकते हैं।
बत दें दिल्ली सौर नीति न केवल ऊर्जा स्वतंत्रता के एक नए युग की शुरुआत है, बल्कि अतिरिक्त कमाई का भी मौका देगा। सरकार की इस नीति के तहत उपभोक्ता सौर पैनल स्थापित करके 400 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वालों का भी बिल शून्य होगा, जबकि कार्मशियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा हो जाएगा।
दिल्ली सरकार ने कहा जैसा कि राष्ट्रीय राजधानी इस नवीकरणीय क्रांति को अपना रही है, सौर पैनल स्थापना में विवेकपूर्ण निवेश से चार वर्षों की अवधि के भीतर रिटर्न मिलने का अनुमान है। दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, 29 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा घोषित यह ऐतिहासिक विकास दिल्ली में सतत प्रगति और आर्थिक सशक्तिकरण की जीत को दर्शाता है।
गौरतलब है कि सरकार ने इसकी फाइल मंजूरी के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना के पास भेजी थी। करीब एक महीने के इंतजार के बाद एलजी से मंजूरी मिल गई और अब यह नीति लागू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications