आतिशी सरकार ने श्रमिकों को दिया बड़ा तोहफा, न्यूनतम वेतन में की बढ़ोतरी

Delhi News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिवाली से पहले श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया है। श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में सरकार ने बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 2013 में अनस्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 7 हजार 722 रुपये था। अब इसे बढ़ाकर 18 हजार 66 कर दिया गया है। इसके साथ ही सेमीस्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 19 हजार 929 और स्किल्ड लेबर का न्यूनतम वेतन 21 हजार 917 कर दिया गया है।

आतिशी ने कहा कि 10 साल आप सरकार ने अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों को सहूलियत देने के लिए काम किया है। केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी ने शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी से लेकर Minimum Wages पर शानदार काम किया है।

Atishi Marlena

BJP पर साधा निशाना

सीएम ने कहा, BJP हमेशा ही गरीब विरोधी रही है, जब 2016-17 में केजरीवाल जी ने न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने की कोशिश की तो BJP ने अपने LG के माध्यम से उसे रोका था लेकिन केजरीवाल जी ने कोर्ट से ऑर्डर लाकर इसे लागू करवाया और ये प्रावधान भी डाला कि सरकारी कर्मचारियों का जिस तरह साल में 2 बार DA लगता है, उसी तरह दो बार Minimum Wages बढ़ाई जाएं।

महिलाओं को मिलेगी ये बड़ी सौगात

श्रमिकों को तोहफे के साथ दिल्ली सरकार महिलाओं को भी बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। आप सरकार हरियाणा चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार रुपये देने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना लागू कर सकती है।मंगलवार को दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया था कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। आतिशी सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में इसे पेश करने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+