दिल्ली में एक साथ तीन जगह आग का तांडव, फायर बिग्रेड मौजूद
Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (17 मई) को एक साथ तीन जगह आग लगने की घटना सामने आई है। गनीमत रही कि तीनों जगह हुई आग लगने की घटना में किसी भी जनहानि की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।
जानकारी के अनुसार कालकाजी मेट्रो स्टेशन के पास एक बैंक्वेट हॉल, कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री और बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है।

बैंक्वेट हॉल में भीषण आग
17 मई शुक्रवार को कालकाजी मेट्रो स्टेशन के पास एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने 7 फायर टेंडरों को मौके पर भेज। आग लगने की घटना रात करीब आठ बजे की है।
हादसे पर सहायक प्रभागीय अधिकारी, राजेश शुक्ला ने कहा, "हमें शाम 6.55 बजे आग लगने की सूचना मिली। बैंक्वेट हॉल लगभग पूरा जल चुका है। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।"
फैक्ट्री में भयानक आग
इसके अलावा एक और घटना कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया में सामने आई, जहां एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। हादसे के बाद 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भी हादसा
वहीं बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भी भीषण आग लग गई। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जो आप पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications