Delhi Fire: दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में घर में लगी भीषण आग, फायरकर्मी सहित 3-4 लोग झुलसे
Delhi Fire: दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में घर में लगी भीषण आग, फायरकर्मी सहित 3-4 लोग झुलसे
नई दिल्ली, 03 जुलाई: दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में शनिवार (03 जुलाई) की सुबह एक घर में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के मुताबिक आग सुबह 6 बजे बुद्ध विहार इलाके के एक घर में लगी। जिसमें फायरकर्मी समेत लगभग 3 से 4 लोग झुलस गए हैं। इन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती में करवाया गया है। मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौजूद हैं।

दिल्ली में पिछले हफ्ते मंगलवार (29 जून) को आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में सिलिंडर ब्लास्ट की वजह से आग लग गई थी, जिसमें झुलसने से चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक शख्स घायल हो गया था। घटना शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में हुई थी।
वहीं 30 जून को दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई थी। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications