दिल्ली: कार्डबोर्ड गोदाम में लगी भीषण आग, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं
नई दिल्ली, 26 सितंबर। दिल्ली के डाबड़ी इलाके में कार्डबोर्ड गोदाम में बीती रात आग लग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद मौके पर 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल अधिकारी एमके चटोपाध्याय ने बताया कि आग पर नियंत्रण के बाद हम सर्च ऑपरेशन को जारी रखेंगे।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की सबह लक्ष्मी नगर इलाके में भी आग लगने की खबर सामने आई थी। यहां लगी आग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि आग को बुझाने की कोशिश में एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया था। यह आग पूर्वी दिल्ली स्थित लक्ष्मीनगर के मंगल बाजार इलाके में लगी थी। यहां एक घर के भीतर लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी थी।
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में 8 आग लगने की खबर सामने आ चुकी है। इससे पहले 17 सितंबर को सीबीआई कार्यालय में भी आग लगने की खबर सामने आई थी। जबकि इंद्रलोक स्थित एक गोदाम में भी पिछले दिनों आग लग गई ती। मायापुरी स्थिति एक फैक्ट्री में भी आग लगने की खबर सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications