ED ने कोर्ट में दिया बयान- 'सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के कारण मैंने अपनी याददाश्त खो दी'

ईडी ने कोर्ट में दिया बयान, 'सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के कारण उन्होंने अपनी याददाश्त खो दी'

नई दिल्ली। आप सरकार में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन ईडी के छापे के बाद से ही कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। उनके ठिकाने से लाखों की बेहिसाब दौलत मिली थी। उन पर हवाला से धन जुटाने का भी आरोप है। इस बारे में सवाल किए जाने पर सत्येंद्र जैन ने कहा था कि, "कोविड के कारण मैंने अपनी याददाश्त खो दी। अभी ठीक से कुछ बता नहीं पाउंगा।"

Recommended Video

    Satyendra Jain की जमानत याचिका पर फैसला 18 June को | Money Laudering | वनइंडिया हिंदी | *News
    Delhi: Ex Minister Satyendar Jain said he had lost his memory due to Covid, ED informed that trial court

    सत्येंद्र जैन के हवाले से यह बात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निचली अदालत को बताई है। जिसमें कहा गया है कि, सत्येंद्र जैन ने खुद यह कहा कि हवाला-दस्तावेजों के बारे में पूछताछ के दौरान उन्होंने कोविड के कारण अपनी याददाश्त खो दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निचली अदालत को बताया है कि सत्येंद्र जैन ने दावा किया था कि पूछताछ के दौरान कोविड के प्रभाव के कारण उनकी याददाश्त चली गई थी।

    अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस वी राजू ने अदालत को बताया कि जैन ने यह दावा तब किया, जब उनके सामने हवाला लेनदेन से धन प्राप्त करने वाले ट्रस्टों की सदस्यता से संबंधित दस्तावेजों को रखा गया। आप के मंत्री छापे के बाद से ही पुलिस की हिरासत में हैं। उनकी हिरासत सोमवार, 13 जून तक बढ़ा दी गई थी। उसके बाद जैन की जमानत पर आज यानी कि मंगलवार 14 जून को सुनवाई होनी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+