दिल्ली सरकार ने 'Red Light On, Gaadi Off' अभियान की शुरुआत की, गोपाल राय ने बीजेपी पर साधा निशाना

New Delhi: ठंड की दस्तक से पहले दिल्ली की हवा जहरीली होने लगी है। ऐसे में दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार प्रदूषण पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। सोमवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने 'Red light On, Gaadi Off ' अभियान की शुरुआत की। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल
राय ने आईटीओ (ITO) रेड लाइट पर चालू गाड़ियों को बंद करवाया। उन्होंने इस दौरान 'Red light On' होने पर 'Gaadi Off' करके प्रदूषण कम करने में अपना योगदान देने की अपील की।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बाहरी राज्यों से आता है। सर्दियों की दस्तक से पहले दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। इस दौरान वाहन प्रदूषण और पराली के कारण दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण बढ़ जाता है। पंजाब में हमारी सरकार जब से बनी है तब से पराली जलाने की घटना कम हई है। पंजाब में पराली को लेकर सरकार ने काम किया और प्रदूषण का स्तर कम रहा है, हमारी सरकार ने पंजाब में जबरदस्त काम किया।

Gopal Rai

लेकिन दिल्लीवालों को दिल्ली के बाहर से आने वाले प्रदूषण की मार झेलनी पड़ती है। AAP शासित पंजाब में पराली जलने की घटनाएं लगातार कम हो रही हैं लेकिन BJP शासित हरियाणा और UP में पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर AAP सरकार अपना काम युद्धस्तर पर कर रही है। इसी क्रम में आज Red Light On - गाड़ी Off जन अभियान का आगाज किया गया है। मेरी दिल्लीवालों से अपील है कि Red light पर सभी अपनी गाड़ियों का इंजन बंद कर लें, इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+