Delhi Election Results: 'वे गिनें दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं', भगवंत मान का कांग्रेस पर जोरदार हमला
Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी हो गई है। दूसरी ओर पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्त्ता में रही आम आदमी पार्टी महज 22 सीट जीतने में कामयाब रही। इस करारी हार के बाद AAP मंथन में जुटी है। पहले दिल्ली में जीते विधायकों के साथ अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। वहीं मंगलवार (11 फरवरी 2025) को केजरीवाल ने पंजाब के AAP विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब सीएम भगवंत मान समेत सभी AAP विधायक मौजूद रहे हैं।
कांग्रेस-AAP में जारी है जंग
वहीं बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार निशाना साधा। दरअसल, कांग्रेस का आरोप हैं कि अगर केजरीवाल INDIA गठबंधन में चुनाव लड़ते तो दिल्ली में BJP की सरकार नहीं बनती। वहीं आम आदमी पार्टी(AAP) की पंजाब इकाई में दरार के दावों पर कटाक्ष करते हुए भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

वे गिनें कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं- भगवंत मान
दरअसल, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पिछले दिनों दावा किया था कि आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में दरार पड़ चुकी है AAP के 30 MLA कांग्रेस में शामिल होने को तैयार है। अब बाजबा के इसी आरोप पर भगवंत मान ने कहा कि, 'मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि वे गिनें कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं।'
उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की आलोचना करने पर बाजवा की भी आलोचना की और कहा कि, ' पंजाब की स्थिति अधिकांश राज्यों से बेहतर है।हमें एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते अतिरिक्त प्रयास करने होंगे, और हम ऐसा कर रहे हैं।"
ये भी पढ़े Delhi Airport से सफर करना हुआ मंहगा, दोगुना हुआ UDF, जानिए किन यात्रियों पर असर?
'हम पंजाब में दिल्ली के अनुभव का उपयोग करेंगे'
भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों को चुनावों में उनके काम के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली में उनके काम के अनुभव का उपयोग पंजाब में करेगी और राज्य को पूरे देश के लिए "रोल मॉडल" बनाएगी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनावों में उनके काम के लिए विधायकों को धन्यवाद दिया।'
भगवंत मान ने कहा कि, 'हम पंजाब में दिल्ली के अनुभव का उपयोग करेंगे। हम साथ मिलकर काम करेंगे। हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है... आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दो वर्षों में हम पंजाब को एक ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे पूरा देश देखेगा।'












Click it and Unblock the Notifications