Delhi Election: 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान, स्कूल-कॉलेज बंद या खुले? चेक करें पूरी डिटेल

Delhi Election: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कई लोग, खासतौर पर माता-पिता और छात्र, यह जानना चाहते हैं कि क्या स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे या नहीं।

इस बार भी चुनाव एक ही चरण में होंगे। 5 फरवरी को मतदान के बाद परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है, ताकि कर्मचारी मतदान कर सकें।

Delhi Election

Delhi Election: स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

चुनाव की तैयारियों के तहत, दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज 5 फरवरी को बंद रहेंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। इसके अलावा, जिन स्कूलों और कॉलेजों को मतदान केंद्र बनाया गया है, वे 4 फरवरी को भी बंद रह सकते हैं। यह आमतौर पर हर चुनाव में देखा जाता है कि मतदान से एक दिन पहले ही इन संस्थानों को प्रशासन को सौंप दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: OPINION: बेटियों को सामाजिक-आर्थिक रूप से संबल देने में जुटी है दिल्ली सरकार

जामिया मिडिल स्कूल दो दिन तक रहेगा बंद

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने अपने मिडिल स्कूल को दो दिन (4 और 5 फरवरी) तक बंद रखने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, चुनाव की तैयारियों के लिए स्कूल प्रशासन को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

Delhi Election: वोटिंग वाले दिन क्या रहेगा खुला?

हालांकि, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, लेकिन अस्पताल और दवा दुकानों जैसी जरूरी सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। इसके अलावा, रिटेल स्टोर, किराना दुकानें और रेस्तरां भी सामान्य रूप से संचालित होंगे। मतदान केंद्रों तक लोगों की आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस सेवाओं में कुछ बदलाव किए गए हैं।

Delhi Election Voting Day: मेट्रो-DTC बस सेवा में बदलाव

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने चुनाव के दिन सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा शुरू करने का फैसला किया है। सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट पर ट्रेनें चलेंगी, इसके बाद सामान्य समयानुसार मेट्रो सेवा जारी रहेगी। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) भी 35 विशेष रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। ये बसें सुबह 4 बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी, ताकि मतदाता और चुनावी कर्मचारी आसानी से मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें।
ये भी पढ़ें: Delhi Today: चुनाव प्राचार का आज अंतिम दिन, दिल्ली में होंगी ताबड़तोड़ रोड शो-रैलियां, पढ़िए राजधानी का हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+