दिल्ली सरकार की 'संजीवनी योजना' पर बांसुरी स्वराज ने साधा निशाना, AAP ने किया पलटवार
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने नई योजनाओं और वादों का पिटारा खोल दिया है। इसी कड़ी में आतिशी की नेतृत्व वाली आप सरकार ने सोमवार (23 दिसंबर) को संजीवनी योजना और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरूआत की। इसके बाद दिल्ली की सियासत में आप और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने निशाना साधा। आप सांसद संजय सिंह ने उनपर जबरदस्त पलटवार किया है।
संजय सिंह ने बीजेपी को दिया जवाब
आप सांसद संजय सिंह ने बांसुरी स्वराज के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के बारे में सब जानते हैं कि हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। हमने दिल्ली में बिजली फ्री की, पानी फ्री किया, शिक्षा फ्री में दी। अरविंद केजरीवाल जो बोलते हैं उसे हमेशा पूरा करते हैं। अब हम दिल्ली में माताओं और बहनों के लिए महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लागू करेंगे।"

आगे आप सांसद संजय सिंह ने कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहता हूं कि उनके दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था उसका क्या हुआ। 2014 में 15 लाख का वादा किया था, किसानों की आय दोगुनी करने, महंगाई कम करने के वादे का क्या हुआ। सिर्फ वादा करेंगे या निभाएंगे भी?"
बांसुरी स्वराज ने क्या कहा?
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वार पहले ही बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की है, लेकिन दिल्ली सरकार राजनीति के कारण उसे लागू नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी की संजीवनी नाम की कोई योजना नहीं है। ये सिर्फ चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के बड़े बुजुर्गों से निवेदन करती हूं कि आम आदमी पार्टी के इस झूठे छलावे में न आएं।












Click it and Unblock the Notifications